

IND vs PAK Head to Head Records: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बहुचर्चित मुकाबला 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाने वाला है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। मौजूदा फॉर्म के हिसाब से बात करें तो इस वक्त टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी है। पिछले दो आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।
जारी चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर भारत ने बांग्लादेश के 6 विकेट से मात देकर शानदार आगाज किया। दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले आइए आपको उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं-
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे मेंः
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 135 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं, जबकि भारत केवल 57 मैच ही जीत पाया है।
मैच | 135 |
भारत ने जीते | 73 |
पाकिस्तान ने जीते | 57 |
नो रिजल्ट | 05 |
टाई | 00 |
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड:
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन में पाकिस्तान और दो में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। यानी कि यहां भी मैन इन ग्रीन का पलड़ा ज्यादा भारी है।
मैच | 05 |
भारत ने जीते | 02 |
पाकिस्तान ने जीते | 03 |
नो रिजल्ट | 00 |
टाई | 00 |
IND vs PAK: मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान:
उस्मान खान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), आगा सलमान, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद