Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK मैच के लिए Chris Gayle ने पहना खास सूट…. एक-एक कर लिया रोहित, कोहली और बाबर का ऑटोग्राफ

IND vs PAK मैच के लिए Chris Gayle ने पहना खास सूट…. एक-एक कर लिया रोहित, कोहली और बाबर का ऑटोग्राफ

Chris Gayle, Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला आज 9 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। न्यूयॉर्क में बारिश के चलते पहले टॉस आधे घंटे देरी से हुआ है। मैच फिर 8ः30 (भारतीय समयानुसार) बजे शुरू होने वाला था, मगर गीली आउटफील्ड के चलते 8ः50 को शुरू हुआ। लेकिन बारिश के चलते खेल फिर से रूक गया है।

मैच भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है, लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) छाए हुए हैं। दरअसल गेल अपने खास सफेद सूट के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं, इस खास सूट पर उन्होंने बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑटोग्राफ भी लिया है।

Chris Gayle ने पहना भारत-पाकिस्तान के झंडे वाला खास सूट

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अपना उत्साह दिखाते हुए बड़ा ही खास सूट पहना है। उन्होंने एक तरफ भारतीय फ्लैग और दूसरी तरफ पाकिस्तानी फ्लैग वाले रंग का सूट पहना है।

क्रिस गेल अपने इस सूट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आए। मैदान में सभी खिलाड़ियों के साथ गेल की खास बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

यहां देखें क्रिस गेल और अन्य खिलाड़ियों की खास तस्वीरें-

विराट कोहली से कुछ खास अंदाज में मिले क्रिस गेल

विराट कोहली और क्रिस गेल (Chris Gayle) की खास बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट न्यूयॉर्क के मैदान में अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक गेल को देख कर उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। और फिर दोनों अपने अंदाज में एक-दूसरे से गले मिलते हैं। फैंस के बीच दोनों का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...