Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK: न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टूटेंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स, रोहित-कोहली रचेंगे इतिहास

IND vs PAK: न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टूटेंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स, रोहित-कोहली रचेंगे इतिहास

IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)

IND vs PAK: 10 Records that can be broken: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हाईवोल्टेज मुकाबला 9 जून को भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने कैंपेन की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत के साथ की। वहीं पाकिस्तान को पहले मैच में यूएसए के खिलाफ सुपर ओवर में 5 रन से हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमों के बीच आज खेला जाने वाले मुकाबला (IND vs PAK) काफी ज्यादा अहम है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है, 7 मुकाबलों में भारत ने 6 और पाकिस्तान ने केवल एक ही मैच जीता है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि चिर-प्रतिद्वंदियों के बीच इस लड़ाई में आज कौन बाजी मारता है। आज के मैच (IND vs PAK) में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनने और टूटने वाले है, आइए आपको बताते हैं-

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान बन सकते हैं ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स

1. विराट कोहली आज महेला जयवर्धने (111 चौके 31 पारी) को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। वह अब तक 28 पारियों में 103 चौके लगा चुके हैं, वह श्रीलंकाई दिग्गज से सिर्फ 8 चौके पीछे हैं।

2. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 500 रन पूरा करने से विराट कोहली (488) मात्र 12 रन दूर है।

3. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए 500 रन पूरा करने से बाबर आजम 29 और मोहम्मद रिजवान 35 रन दूर है।

4. हारिस रऊफ (96) पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से बस चार विकेट दूर है।

5. टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के पूरा करने से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (193) मात्र सात छक्के दूर है।

6. टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने से युजवेंद्र चहल (96) को चार विकेट से दूर है।

7. पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (99) आज भारत के खिलाफ अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं।

8. टी20 इंटरनेशनल में 200 चौके तक पहुंचने के लिए सूर्यकुमार यादव (192) को 8 चौकों की जरूरत है।

9. टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरा करने से इफ्तिखार अहमद (993) बस सात रन दूर है।

10. ओपनर के तौर पर 50 छक्के तक पहुंचने के लिए बाबर आजम (48) को दो छक्कों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...