Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X)

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन ने शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींच लिया।

टीम चयन में शुभमन गिल की जगह चुने गए युवा विकेटकीपर ईशान किशन के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी थी, और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर चयनकर्ताओं के फैसले को सही साबित किया।

ईशान ने गंभीर को पीछे छोड़ा, कोहली का रिकॉर्ड बचा

ईशान की यह पारी सिर्फ तेज रन बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि रिकॉर्ड की सूची में भी बड़ा बदलाव लेकर आई। उन्होंने भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर की सूची में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया।

गंभीर ने 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे, जो लंबे समय तक एक यादगार पारी मानी जाती रही। अब ईशान के 77 रन उन्हें इस खास सूची में चौथे स्थान पर ले आए हैं।

हालांकि, ईशान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। कोहली ने 2022 में मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में नाबाद 82 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसे टी20 इतिहास की महान पारियों में गिना जाता है। ईशान 80 के पार जाते दिख रहे थे, लेकिन सैम अयूब की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। वह कोहली के 2012 कोलंबो वाले 78 रन के रिकॉर्ड से भी थोड़ा पीछे रह गए।

भारत-पाक टी20 मुकाबलों में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की सूची

विराट कोहली – 82 रन

मोहम्मद रिजवान – 79 रन

विराट कोहली – 78 रन

ईशान किशन – 77 रन

गौतम गंभीर – 75 रन

दूसरी ओर, ईशान की पारी की खास बात उनकी तेज रन गति रही। उन्होंने लगभग 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार बनाए रखी, जिससे भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। इससे पहले भारत को झटका तब लगा जब अभिषेक शर्मा पहले ओवर में ही शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद ईशान ने मोर्चा संभाला और टीम को संभालते हुए बड़ी पारी खेली। मुकाबले में भारत ने 61 रनों से बड़ी जीत हासिल की और टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हेड टू हेड को 8-1 से और मजबूत किया।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...