Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2026: बीसीसीआई सोर्स ने बताया आखिरी कब होगी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

IND vs NZ 2026: बीसीसीआई सोर्स ने बताया आखिरी कब होगी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Gautam Gambhir and Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X)

साल 2026 की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की व्हाइट बाॅल सीरीज की मेजबानी से करेगी। भारतीय दौरे पर ब्लैक कैप्स तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच से होगी।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए तो भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं किया है। तो वहीं, अब ताजा मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एपेक्स क्रिकेट बोर्ड 3 जनवरी को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन कर सकता है।

बीसीसीआई सोर्स ने साझा की बड़ी जानकारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल में ही बीसीसीआई के एक सीनियर सोर्स ने कहा- आगामी सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम को अंतिम रूप देने के लिए अखिल भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति शनिवार 3 जनवरी को ऑनलाइन माध्यम से बैठक करेगी। चयन समिति की अध्यक्षता अजीत अगरकर कर रहे हैं, जबकि प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह और एसएस दास भी इसके सदस्य हैं।

बीसीसीआई सोर्स द्वारा दी इस जानकारी पर विश्वास करें, तो भारतीय टीम का चयन न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए 3 जनवरी 2026 को होगा। साथ ही यह भी खबर है कि इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय सेलेक्शन पैनल अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है। दोनों ही खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन के लिए फिट रह सकें, इस वजह से सेलेक्शन पैनल यह फैसला कर सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख  मैच  समय (IST) वेन्यू 
11 जनवरी पहला वनडे 1:30 PM बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
14 जनवरी दूसरा वनडे 1:30 PM निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
18 जनवरी तीसरा वनडे 1:30 PM होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...