Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए टीम की घोषणा, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

South Africa Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट क्रिकेट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की महिला टीम की घोषणा कर दी है। घरेलू सीरीज के मैच 24 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच साउथ अफ्रीका के अलग-अलग शहर जैसे ईस्ट लंदन, बेनीनी, तशवाने, किंबरले, डरबन और Potchefstroom में खेले जाएंगे।

इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच 15 से 18 दिसंबर के बीच Bloemfontein स्थित Mangaung Oval में खेला जाएगा। इस मैच के साथ साउथ अफ्रीका की महिला टीम एक लंबे समय बाद, रेड बाॅल क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी। टीम ने आखिरी बार साल 2002 में रेड बाॅल गेम खेला था।

हालांकि, सीएसए ने लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका महिला टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन टेस्ट टीम की घोषणा इस सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के बाद, बीच सीरीज में ही की जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अनुभवी खिलाड़ी Marizanne Kapp, Ayabonga Khaka और विकेटकीपर बल्लेबाज Mieke de Ridder को CSA को रेस्ट देने का फैसला किया है।

साथ ही इस टीम में हाल में ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने वाली साउथ अफ्रीका से तीन खिलाड़ियों को चुना गया है। इसके अलावा साल 2021 के बाद Seshnie Naidu को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की महिला टीम

लाॅरा बुलफार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, लारा गुडॉल, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ैन कैप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, क्लो ट्रायॉन।

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की महिला टीम

लाॅरा बुलफार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, एलिज मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे, क्लो ट्रायॉन, फेय ट्यूनीक्लिफ।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...