Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में जीता टेस्ट मैच और बाकी बने रिकाॅर्ड व स्टैट पर डालिए एक नजर

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में जीता टेस्ट मैच और बाकी बने रिकाॅर्ड व स्टैट पर डालिए एक नजर

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

India vs New Zealand 1st Test, Day 5 Stats Review: बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने मेजबान टीम को 8 विकेट से हरा दिया है।

यह 36 वर्षों में पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने साल 1988 में टेस्ट मैच जीता था। खैर, आइए देखते हैं इस मैच में पांचवें दिन के खेल के बाद, बने कुछ खास रिकाॅर्ड व स्टैट्स:

IND vs NZ पहले टेस्ट के पांचवें दिन के खेल के बाद देखने को मिले ये रिकाॅर्ड व स्टैट:

3 – खेले गए 38 मैचों में न्यूजीलैंड की भारत में यह केवल तीसरी टेस्ट जीत है।

1988 – इस साल न्यूजीलैंड ने आखिरी बार भारत में कोई टेस्ट मैच जीता था, जब उसने भारत को वानखेड़े स्टेडियम में 136 रनों से हराया था। इसके बाद कीवी टीम ने भारत में खेले 10 टेस्ट मैच हारे, जबकि 9 मैच ड्राॅ हुए।

4 – न्यूजीलैंड ने जब भारत में आखिरी बार टेस्ट मैच जीता था, तो इस मैच में खेलने वाले चार खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवि अश्विन और एजाज पटेल का जन्म हुआ था।

3 – न्यूजीलैंड ने अब भारत में तीन टेस्ट मैच जीते हैं, जो अलग-अलग कप्तानों की कप्तानी में आए हैं। 1969 में ग्राहम डाॅलिंग की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने नागपुर टेस्ट मैच जीता था। तो इसके बाद जाॅन राइट की कप्तानी में 1988 में वानखेड़े में टेस्ट मैच जीता था। इसके बाद टाॅम लाथम की कप्तानी में साल 2024 में न्यूजीलैंड ने बेंगलुरू में जीत हासिल की।

2012 – यह कुल दूसरी बार है जब भारत ने एक साल में दो टेस्ट मैचों को हारा है। बता दें कि इससे पहले साल 2012 में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच हारने पड़े थे। तो वहीं जारी साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में टेस्ट मैच हारने से पहले, इंग्लैंड ने साल की शुरुआत में भारत को हैदराबाद में हुए टेस्ट मैच में भी हराया था।

2005 – साल 2005 में आखिरी बार टीम इंडिया कोई टेस्ट मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हारी थी। उस साल भारत को पाकिस्तान से 168 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने यहां कुल 8 मैच खेले, जिसमें से भारत ने 5 जीते, जबकि 3 ड्राॅ रहे।

2010 – पिछली बार भारत घरेलू टेस्ट में ऐसी टीम से हार गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड नहीं कहा जाता था। नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को पारी और 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...