Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: विराट के नाम एक और माइलस्टोन, टेस्ट में 9 हजार रन पूरे किए

IND vs NZ विराट के नाम एक और माइलस्टोन टेस्ट में 9 हजार रन पूरे किए

Virat Kohli (Photo Source: X)

(9000 Test runs for Virat Kohli): भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वालों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

कोहली (Kohli) ने यह मुकाम दूसरी पारी के 42वें ओवर की चौथी गेंद पर हासिल किया। उन्होंने विलियम की गेंद पर सिंगल चुराया और इस माइलस्टोन तक पहुंचे। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर है। उसके बाद राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर का नाम आता हैं। कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

यहां देखें लिस्ट ( Most Test runs by Indians)

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) – 15921
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) – 13288
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)-10122
विराट कोहली (Virat Kohli)- 9000*

ये रहा मैच का हाल

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए। इसके जवाब में दूसरी पारी में भारतीय टीम लय में नजर आई। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। इस दौरान जायसवाल एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

वहीं इसके बाद रोहित शर्मा दुर्भाग्यशाली तरीके से एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 52 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने मोर्चा संभाला और दोनों ने तेजी से रन बटोरे। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।

कोहली और सरफराज ने तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की। दिन के आखिरी गेंद पर कोहली आउट हो गए। उन्होंने 70 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। वहीं सरफराज 70 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। टीम इंडिया ने खेल खत्म होने पर 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 125 रन पीछे है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...