Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: “यह बड़ा विकेट है, अभी भी बहुत सारे रन…”, विराट कोहली के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र ने दी प्रतिक्रिया

IND vs NZ: “यह बड़ा विकेट है, अभी भी बहुत सारे रन…”, विराट कोहली के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र ने दी प्रतिक्रिया

Virat Kohli and Rachin Ravindra (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में रोमांक अंदाज में खेला जा रहा है। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए, रचिन रवींद्र ने 134 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।

यशस्वी जायसवाल (35) ने कप्तान रोहित शर्मा (52) ने तूफानी पारी खेली। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने चार्ज संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी निभाई। तीसरे दिन के खेल की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ विराट कोहली विकेट गंवा बैठे।

कोहली ने DRS लिया लेकिन पता चला थोड़ा सा स्पाइक है और उन्हें 102 गेंदों में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। तीसरे दिन के खेल के बाद रचिन रवींद्र ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने विराट कोहली के विकेट को बड़ा बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के पास अब भी मैच में जीत हासिल करने का अच्छा मौका है।

विराट कोहली ने हमें दंडित किया- रचिन रवींद्र

तीसरे दिन के खेल के बाद रचिन रवींद्र ने विराट कोहली के विकेट को लेकर ब्रॉडकास्टर्स को बताया,

यह बहुत बड़ा विकेट है और विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें दंडित किया लेकिन हमारे पास अभी भी बहुत सारे रन है।

टीम इंडिया ने तीसरे दिन के अंत तक तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं, टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रनों से पीछे हैं।

मैं बेंगलुरु के फैंस से मिलने वाले समर्थन की सराहना करता हूं- रचिन रवींद्र

रचिन रवींद्र ने पहली पारी में 157 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 134 रनों की पारी खेली। यह टेस्ट करियर में उनका दूसरा शतक है। साथ ही वह 12 साल बाद भारत की सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं। रचिन की शानदार पारी के चलते ही न्यूजीलैंड ने 356 रनों की बढ़त हासिल की थी। शतकीय पारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि मैं सिर्फ साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहा था और टिम साउदी के साथ साझेदारी ने वास्तव में मेरी मदद की। यह वास्तव में एक अच्छा विकेट है। हां, यह आरामदायक है, हालांकि विकेट अलग है और इस मैदान पर खेलना अच्छा है। यह बहुत अच्छा है [मेरे पिता और परिवार का आस-पास होना] और मैं हमेशा बेंगलुरु के फैंस से मिलने वाले समर्थन की सराहना करता हूं।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...