
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 31 जनवरी, शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20आई सीरीज को 4-1 से अपने नाम भी कर लिया।
युवा विकेटकीपर ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 272 रनों का बड़ा टारगेट रखा, लेकिन न्यूजीलैंड 225 रन ही बना सकी व मैच में उसे 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 5वें टी20 मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने ईशान किशन (103) की शतकीय पारी के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर कुल 271 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 30, सूर्यकुमार यादव ने 63 और हार्दिक पांड्या ने 42 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो लाॅकी फर्ग्यूसन ने 2 और जैकब डफी, कायल जैमिसन व मिचेल सेंटनर के हाथ 1-1 सफलता लगी।
इसके बाद, जब न्यूजीलैंड भारत से मिले 272 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी पारी 19.4 ओवरों में कुल 225 रनों पर सिमट गई। कीवी टीम के लिए फिल एलन ने 38 गेंदों में 8 चौके व 6 छक्कों की मदद से 80 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन अन्य खिलाड़ियों से साथ ना मिलने की वजह से कीवियों को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट 5, ग्लेन फिलिप्स 7 और कप्तान मिचेल सेंटनर (0) ने बल्ले से निराश किया। हालांकि, रचिन रवींद्र (30) और डेरिल मिचेल (26) को स्टार्ट मिला, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
दूसरी ओर, भारत की ओर से अर्शदीप ने महंगी गेंदबाजी करते हुए भी पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन खर्च करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अक्षर पटेल को 3 और वरुण चक्रवर्ती व रिंकू सिंह के हाथ 1-1 सफलता लगी।
RR vs RCB, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का जीत का सिलसिला जारी, आरसीबी को 6 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत
IPL 2026: CSK vs DC मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बरसात, जानें बनने वाले खास स्टैट
IPL 2026: ‘गौतम गंभीर को वापस लाओ’ लगातार हार झेल रही KKR को पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की बड़ी सलाह

