Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच से शुभमन गिल को किया गया ड्रॉप, रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह

IND vs NZ बेंगलुरु टेस्ट मैच से शुभमन गिल को किया गया ड्रॉप रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह

Shubman Gill (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मुकाबले का पहला दिन बारिश की वजह से रद्द होने के बाद दूसरे दिन टॉस हुआ। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दूसरे दिन सुबह निर्धारित समय से 15 मिनट पहले टॉस हुआ। पहले दिन अगर टॉस होता तो 9 बजे होता, लेकिन पहले दिन का खेल बारिश में धुल गया। ऐसे में दूसरे दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर टॉस हुआ।

इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत की टीम इस मैच में एक नई रणनीति के साथ उतरी है। भारतीय टीम को दो में से एक बदलाव मजबूरी में करना पड़ा है, जबकि एक बदलाव वहां की कंडीशन को देखते हुए किया गया है। शुभमन गिल पूरी तरह फिट नहीं हैं। इस वजह से उनको ड्रॉप किया गया है।

शुभमन गिल की जगह सरफराज खान को मौका दिया गया है। वहीं, एक बदलाव गेंदबाजी में हुई है। तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। भारत की प्लेइंग इलेवन में अब तीन स्पिनर हो गए हैं। आर अश्विन और रविंद्र जडेजा पिछले दो मैच साथ में बांग्लादेश के खिलाफ खेले।

IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

वहीं, अगर दूसरे दिन के मैच टाइमिंग में भी थोड़ा बदलाव हुआ है। दिन पहला सेशन सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा, क्योंकि टॉस 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। दूसरा सेशन 12 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 25 मिनट तक चलेगा। तीसरा सेशन 2 बजकर 45 मिनट से 4 बजकर 45 मिटन तक चलेगा। 98 ओवरों का खेल पहले दिन होना है। तीसरे सेशन को भी तोड़ा एक्सटेंड किया जा सकता है।

IND vs NZ: दूसरे दिन के लिए बदला हुआ सेशन टाइम

पहला सेशन: 9:15 am -11:30 am

दूसरा सेशन: 12:10 pm – 2:25 pm

तीसरा सेशन: 2:45 pm – 4:45 pm

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...