Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया में ओपन नहीं करना चाहिए: अनिल कुंबले

BGT 2024: रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया में ओपन नहीं करना चाहिए: अनिल कुंबले

Shubman Gill (Photo Source: X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने कई मैच में टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन जड़े हैं। अब शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने इस शानदार खिलाड़ी को लेकर अपना पक्ष रखा है।

अनिल कुंबले के मुताबिक शुभमन गिल के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव है और नंबर तीन पर वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया से यह अपील की है कि अगर रोहित शर्मा टेस्ट मैच में अनुपलब्ध रहते हैं तो शुभमन गिल से ओपनिंग न कराई जाए।

शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने ओपनर के रूप में टीम इंडिया के लिए डेब्यू मेलबर्न में 2020 में किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट में ओपनिंग की जिसके बाद गिल ने 2023 के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को मिस कर सकते हैं।

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन अनिल कुंबले ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि, ‘शुभमन गिल टैलेंटेड खिलाड़ी है। उनके पास काबिलियत भी है। वो पहले भी ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। ब्रिस्बेन में उन्होंने धुआंधार अर्धशतक जड़ा था और शुभमन गिल को वहां की परिस्थिति के बारे में भी काफी अच्छी तरह से पता है।’

गिल ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं: अनिल कुंबले

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि, ‘मैं इसे बदलने नहीं देना चाहता हूं। अगर रोहित पहले टेस्ट में अनुपलब्ध रहते हैं तो शुभमन गिल को ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है। लेकिन टीम में केएल राहुल भी है जो ओपनिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हुए नजर आ सकते हैं। यह राहुल द्रविड़ ने पहले किया था और अब केएल राहुल भी वैसा ही कर रहे हैं।

गिल ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। मैं यही चाहता हूं कि वो नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। गिल के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्हें वहां की परिस्थिति के बारे में भी काफी अच्छी तरह से पता है।’

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...