Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: पहले वनडे मैच से पहले डॉग बाइट से बाल-बाल बचे श्रेयस अय्यर, वायरल हुई वीडियो

IND vs NZ: पहले वनडे मैच से पहले डॉग बाइट से बाल-बाल बचे श्रेयस अय्यर, वायरल हुई वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली वनडे सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर के साथ एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना मैदान के बाहर हुई, जब अय्यर एयरपोर्ट पर फैंस से मुलाकात कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पालतू कुत्ता उन्हें काटने के बेहद करीब पहुंच गया, लेकिन अय्यर समय रहते बच गए।

वायरल वीडियो में श्रेयस अय्यर एयरपोर्ट पर खड़े होकर फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। इसी दौरान एक महिला फैन अपने पालतू कुत्ते के साथ उनके पास आई। अय्यर ने प्यार से कुत्ते को सहलाने की कोशिश की, लेकिन अचानक कुत्ते ने उनकी ओर झपट्टा मार दिया।

देखें ये वायरल वीडियो

हालांकि, इसके बाद अय्यर ने फौरन अपना हाथ पीछे खींच लिया और किसी भी तरह की चोट से बच गए। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए वहां से आगे बढ़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर लगभग तीन महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्हें प्लीहा (स्प्लीन) में चोट लगी थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे। हाल ही में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम ने उनकी फिटनेस को लेकर हरी झंडी दी, जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के लिS वनडे टीम में शामिल किया गया।

31 वर्षीय अय्यर ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके अलावा पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने 45 रन बनाए, हालांकि, उस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

खैर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। इस सीरीज में खास आकर्षण रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी रहेगी, जिन्हें फैंस प्यार से ‘रो-को’ कहते हैं। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल भी चोट से उबरकर वनडे टीम में लौट रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...