

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया है। बता दें इस टीम में करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें भारत पांच मैचों की टी20आई, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
तो वहीं, बाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज तिलक वर्मा को श्रेयस का डिप्टी बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं।
हालांकि, फर्स्ट चाॅइस विकेटकीपर सैमसन ही होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 डेब्यू करने नमन धीर को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20आई सीरीज के लिए मौका मिला है। लेकिन, हैवी वर्कलोड के चलते याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
🚨 Announcement 🚨
#TeamIndia’s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side 🙌
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO
#NZvIND https://t.co/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
भारत के न्यूजीलैंड दौरे का फुल शेड्यूल
पहला टी20 – 22 अक्टूबर, गुरूवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, शनिवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, मंगलवार – वेलिंग्टन, स्काई स्टेडियम
चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, शुक्रवार – ऑकलैंड, एडेन पार्क
पांचवां टी20 – 1 नवंबर, रविवार – हैमिल्टन, सेडन पार्क
पहला वनडे – 4 नवंबर, बुधवार – ऑकलैंड, एडेन पार्क
दूसरा वनडे – 7 नवंबर, शनिवार – वेलिंग्टन, स्काई स्टेडियम
तीसरा वनडे – 10 नवंबर, मंगलवार – हैमिल्टन, सेडन पार्क
चौथा वनडे – 13 नवंबर, शुक्रवार – माउंट मौगनुई, बे ओवल
पांचवां वनडे – 15 नवंबर, रविवार – वेलिंग्टन, बासिन रिजर्व
पहला टेस्ट – 19-23 नवंबर 2026 – वेलिंग्टन, बासिन रिजर्व
दूसरा टेस्ट – 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
ये भी पढ़ें – पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट
IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI
पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट
IND vs WI: पहले टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी? जानें वजह
‘संजू में अभी काफी क्रिकेट बाकी’: चेतेश्वर पुजारा ने सूर्यवंशी के बजाय संजू को बताया अभिषेक शर्मा का सही ओपनिंग पार्टनर

