Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: टेस्ट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले टिम साउदी

Tim Southee

INDvsNZ, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका, वहीं दूसरे दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

खेल के तीसरे दिन रचिन रवींद्र ने जोरदार शतक लगाया, तो वहीं टिम साउदी ने भी बल्ले से अपना जौहर दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान अनुभवी टिम साउदी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के के मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

साउदी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

बता दें कि टिम साउदी उस समय बल्लेबाजी करने आए जब न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 233 रन था। उन्होंने आते ही आक्रामक बल्लेबाज की और लंच से पहले साउदी व रचिन की जोड़ी ने चार ओवर में 58 रन जोड़ डाले। इसके बाद टिम साउदी ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के टेस्ट छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साउदी ने अपना 91वां छक्का जड़कर सहवाग की बराबरी कर ली, जिन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए थे। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपनी छक्कों की संख्या 92 तक पहुंचाई। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके 62 टेस्ट मैचों में 87 छक्के हैं।

टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम को सिर्फ 46 रनों पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए हैं। रचिन रवींद्र ने 134 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने 91 रन बनाए। टिम साउदी ने ताबड़तोड़ 65 रन बनाए।

 

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...