Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: आकाश दीप को जब भी मौका मिला है उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है: आकाश चोपड़ा ने दूसरे टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs NZ आकाश दीप को जब भी मौका मिला है उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है आकाश चोपड़ा ने दूसरे टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

Akash Deep (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज और आकाश दीप में किसी एक को चुनने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि आकाश दीप को जब भी मौका दिया गया है उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है जबकि सिराज का हालिया प्रदर्शन उच्च स्तरीय का नहीं रहा है। इन दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में मोहम्मद सिराज ने सिर्फ दो ही विकेट चटकाए थे।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘यह बहुत ही अच्छा विकल्प है। मोहम्मद सिराज या आकाश दीप। आकाश दीप ने जब भी खेला है उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बहुत ही कम मैच खेले हैं एक रांची में फिर चेन्नई में और कानपुर में। जब हमने केएल राहुल के आंकड़ों की बात की है तो हमें सिराज के आंकड़ों के बारे में भी बात करनी चाहिए।’

आकाश दीप और मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘राहुल ने इंग्लैंड सीरीज में भाग नहीं लिया था लेकिन सिराज ने वहां भी कुछ मैच खेले थे। अब सवाल यही उठता है कि क्या दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज को एक और मौका देना चाहिए या फिर आकाश दीप को उनकी जगह प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए।

ऐसा भी हो सकता है की टीम इंडिया चार स्पिनर्स के साथ दूसरे टेस्ट में खेलने उतरे। वाशिंगटन सुंदर को भी दूसरे टेस्ट में खेलते हुए देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड टीम को स्पिनर्स के खिलाफ काफी परेशानी हुई है और यही वजह है कि सिराज को बेंच किया जा सकता है।’

पहले टेस्ट को न्यूजीलैंड टीम अपने नाम कर चुकी है और अब दूसरे टेस्ट में मेजबान जबरदस्त वापसी करना चाहेगा। फिलहाल तीन मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूज़ीलैंड 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...