Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: 939 दिनों के बाद हुआ ऐसा… विराट कोहली चोट के चलते किसी वनडे मैच से हुए बाहर

IND vs ENG: 939 दिनों के बाद हुआ ऐसा… विराट कोहली चोट के चलते किसी वनडे मैच से हुए बाहर

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली घुटने की इंजरी के चलते प्लेइंग 11 से बाहर है।

यशस्वी जायसवाल ने विराट को रिप्लेस किया, जो भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू कर रहे हैं। आपको बता दें, पूरे 939 दिनों के बाद ऐसा हुआ है, जब इंजरी के चलते विराट किसी वनडे मैच से बाहर हुए हैं। पिछली बार ऐसा 2022 में इंग्लैंड दौरे के दौरान हुआ था।

विराट कोहली के बाहर होने को लेकर रोहित ने बोली यह बात

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बात करते हुए बताया कि, मैच से एक दिन पहले ही रात को विराट को उनके घुटने में दिक्कत हुई जिसके चलते वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है।

“हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। शुरुआत में गेंद के साथ आक्रामक होने की जरूरत है और फिर बाद में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। कुछ समय के लिए आराम मिलना अच्छा है, यह एक नई शुरुआत है और यह अच्छा प्रदर्शन करने का एक शानदार मौका है। कुछ समय के लिए गेमटाइम मिलना महत्वपूर्ण है, जो भी मौका हमारे पास है उसका अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करेंगें। जायसवाल और हर्षित अपना डेब्यू कर रहे हैं, दुर्भाग्य से विराट नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कल रात घुटने में समस्या थी।”

विराट कोहली पिछली कुछ सीरीजों में खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने पांच मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का बल्ला चलना टीम के लिए बहुत जरूरी है। फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह दूसरे वनडे में वापसी करें और अपना शानदार फॉर्म दिखाए।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...