Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 5th T20I: 5वें मैच भी उसी तरीके से हुए संजू सैमसन, फैंस ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

IND vs ENG 5th T20I: 5वें मैच भी उसी तरीके से हुए संजू सैमसन, फैंस ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG 5th T20I: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने निराश किया है। 5वें टी20 मैच में भी वह एकदम एक ही तरह से आउट हो गए, जैसे वह इस सीरीज के दौरान अभी तक आउट होते हुए नजर आए हैं।

भारत की पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद को गेंदबाज मार्क वुड ने शरीर की लाइन पर शाॅर्ट गेंद फेंकी, जिसपर पुल शाॅट खेलते हुए संजू स्क्वाॅयर लेग पर जोफ्रा आर्चर को कैच थमा बैठे। तो वहीं, जैसे ही संजू इस मैच में आउट हुए, तो उनको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बात करते हुए नजर आए। मुकाबले में वह 7 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के लगाकर 16 रन बनाकर आउट हुए।

सीरीज में अभी तक संजू 26, 5, 3, 1 और 16 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए हैं। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक चार ओवर में बल्लेबाजी करने के बाद, 1 विकेट के नुकसान पर कुल 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा टीम के लिए तेजी से स्कोर कर रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India (Playing XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

England (Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

देखें संजू सैमसन की आउट होने पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...