Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: राजकोट में जोफ्रा आर्चर को टारगेट करने के लिए संजू सैमसन कर रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग

IND vs ENG राजकोट में जोफ्रा आर्चर को टारगेट करने के लिए संजू सैमसन कर रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग

Sanju Samson (Photo Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। आगामी मैच में जीत दर्ज कर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

इस बीच, राजकोट में तीसरे टी20 मैच से पहले भारतीय ओपनर संजू सैमसन इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खिलाफ कड़ा प्रहार करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग कर रहे हैं।

पहले दोनों टी20 में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ आउट हुए थे संजू सैमसन

संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दोनो मैचों में जोफ्रा आर्चर की शार्ट गेंद के खिलाफ आउट हुए हैं। पहले टी20 में सैमसन ने 20 गेंदों में 26 रन और दूसरे टी20 में 7 गेंदों पर 5 रन बनाए थे। तीसरे टी20 में आर्चर के खिलाफ कड़ा प्रहार करने के लिए संजू बैटिंग कोच सितांशु कोटक और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के साथ नेट्स में शॉर्ट बॉल के खिलाफ जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

नेट्स में सैमसन ने 45 मिनट तक की बल्लेबाजी

सैमसन ने सीमेंटेड पिच पर करीब 45 मिनट तक बल्लेबाजी की, जहां उन्हें पुल और हुक के लिए प्लास्टिक की गेंदें खिलाई गईं। सितांशु कोटक को बल्लेबाज के साथ लगातार बहस करते हुए भी देखा गया। उन्होंने ज्यादातर राइजिंग बॉल के साथ-साथ थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट द्वारा फेंकी गई एक-दो फुल बॉल गेंदों के खिलाफ भी प्रैक्टिस की। पुल और हुक के अलावा, सैमसन ने रैंप और कट का भी अभ्यास किया।

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में लगातार दो बैक-टू-शतक जड़ इतिहास रचा था। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ घर में शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी बल्लेबाज की मंशा बड़ी पारियां खेलने की होगी, जिसे वह आगामी मैच में जरूर पूरा करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...