Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 1st T20i: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 1st T20i भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

England tour of India, 2025: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। इस दौरे पर जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड, पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जाने वाले पहले मैच से हो गई है। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नहीं खेल रहे हैं, जो काफी समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे थे। भारत ने टीम में तीन स्पिनर, जबकि एक तेज गेंदबाज को खिलाया है। साथ ही हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में दो पेस ऑलराउंडर मौजूद हैं।


IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

भारत की  प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल साल्ट(विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।


IND बनाम ENG, Match डिटेल्स

मैच वेन्यू तारीख और समय लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत (IND) vs इंग्लैंड (ENG), पहला T20I, इंग्लैंड का भारत दौरा, 2025 ईडन गार्डन, कोलकाता बुधवार, जनवरी 22, 7:00 pm IST Star Sports, Disney+ Hotstar

साथ ही बता दें कि दोनों टीमों के बीच अभी तक खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय क्रिकेट टीम ने 13 बार, जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 11 बार जीत हासिल की है। तो वहीं अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल कर, दोनों ही टीमें टी20 सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: पहले T20I से पहले संजू सैमसन की सादगी ने फैंस को बनाया दीवाना, देखें वायरल वीडियो

ENG vs IND: Sanju Samson (image via X) चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई मैच से पहले, भारत के संजू सैमसन ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैंस के साथ...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...