Skip to main content

ताजा खबर

जोस बटलर के इस अंदाज ने जीता सभी का दिल, भारतीय व्हीलचेर क्रिकेटर का लिया ऑटोग्राफ, आप भी देखें वीडियो

जोस बटलर के इस अंदाज ने जीता सभी का दिल भारतीय व्हीलचेर क्रिकेटर का लिया ऑटोग्राफ आप भी देखें वीडियो

Jos Buttler (Pic Source-X)

आज यानी 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों ही टीमों को इस टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। यही नहीं दोनों ही टीमें आगामी टी20 सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि इस पांच मैच की टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड के व्हाइट बॉल टीम के कप्तान जोस बटलर ने कुछ ऐसा किया जिसकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर धर्मवीर पाल से ऑटोग्राफ लिया। धर्मवीर पाल भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के एक दमदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने जीवन की कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले श्रीलंका की मेजबानी में दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। व्हीलचेयर क्रिकेटर धर्मवीर पाल भी खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। बटलर ने जैसे ही धर्मवीर पाल को देखा, वैसे ही तुरंत उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और तमाम लोग इंग्लिश कप्तान की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

यह रही वीडियो:

भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। पहले मैच के लिए इंग्लैंड टीम काफी मजबूत दिख रही है और उन्हें इसमें दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। जोस बटलर की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और टीम इंडिया के खिलाफ भी उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

टीम इंडिया की बात की जाए तो सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। टीम इंडिया के पास भी कई दमदार खिलाड़ी हैं जो जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज के बाद तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। फिलहाल यह देखना बेहद जरूरी होगा कि कोलकाता के ईडन गार्डन में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 38: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, LSG vs KKR: match preview (image via X) रविवार शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की...

IPL 2026, Match 37: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs GT: match preview (image via X) आईपीएल 2026 का 37वां मैच 26 अप्रैल, 2026 को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात...

PSL 2026: आईपीएल से बैन होने के बाद, मुस्तफिजुर रहमान अब पीएसएल 2026 से भी बाहर

PSL 2026: Mustafizur Rahman (image via X) बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दोहरा झटका लगा है; उन्हें पहले ही आईपीएल 2026 से बैन कर दिया...

25 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: IPL के 34वें मैच में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2026...