Skip to main content

ताजा खबर

‘फैमिली का सपोर्ट बहुत जरूरी’ BCCI की खिलाड़ियों को लेकर नई पाॅलिसी पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

‘फैमिली का सपोर्ट बहुत जरूरी’ BCCI की खिलाड़ियों को लेकर नई पाॅलिसी पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

BCCI and Jos Buttler (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की खिलाड़ियों को लेकर नई 10 पाॅइंट्स के गाइडलाइन पर प्रतिक्रिया दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजीटी सीरीज में 3-0 से हार के बाद, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने ये नए नियम लागू कर दिए हैं।

बटलर ने अपने बयान में कहा है कि माॅडर्न डे क्रिकेट में यह परिवार का साथ बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि फैमिली और बच्चों के साथ रहने से एक खिलाड़ी को मेंटली और इमोशनली सपोर्ट मिलता है, और इससे उनके खेल पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता।

जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में बटलर ने कहा- मुझे लगता है परिवार का साथ होना महत्वपूर्ण है। हम अब एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जो एक बहुत ही आधुनिक दुनिया है, और मुझे लगता है कि दौरे पर अपने परिवार के साथ जाना और उसका आनंद लेने का प्रयास करना बहुत अच्छा है।

टूर पर बहुत सारा क्रिकेट होता है, और खिलाड़ी लंबा समय बिताते हैं घर से दूर समय बिताना, और मुझे लगता है कि कोविड के बाद इन सभी बातों पर भी प्रकाश डाला गया है। बिल्कुल, मुझे नहीं लगता कि इसका क्रिकेट पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा।

मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो बहुत प्रबंधनीय है। व्यक्तिगत रूप से, मेरे दृष्टिकोण से, मुझे लगता है कि इसे अपने परिवार के साथ साझा करने और घर से दूर रहने के बोझ को हल्का करने का प्रयास करना वास्तव में महत्वपूर्ण है।

खैर, आपको इंग्लैंड के भारत दौरे के बारे में बताएं तो इसकी शुरुआत 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से हो रही है। पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...