Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “विराट कोहली खेलते तो मैं प्लेइंग XI में…”, मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा

IND vs ENG: “विराट कोहली खेलते तो मैं प्लेइंग XI में…”, मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा

Shreyas Iyer and Virat Kohli (Photo Source: Getty Images/BCCI)

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त दी। मेहमान टीम पहले बैटिंग करते हुए 47.4 ओवरों में 248 पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने 38.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया। अक्षर पटेल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने कमाल की अर्धशतकीय पारियां खेली। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले यह टीम के लिए अच्छा संकेत हैं।

इस बीच, नागपुर में मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बल्लेबाज ने बताया कि, अगर विराट कोहली खेल रहे होते तो वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होते।

रात को श्रेयस अय्यर को आया रोहित शर्मा का फोन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले वनडे के टॉस के दौरान बताया था कि, विराट कोहली को मैच के एक दिन पहले उनके घुटने में दिक्कत हुई जिसके चलते वह बाहर हैं। श्रेयस अय्यर को विराट की इंजरी के चलते ही खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसे बहुत ही अच्छे तरीके से भुनाया है।

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अय्यर ने बताया कि मैच के एक दिन पहले यानी 5 जनवरी की शाम को कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें फोन करके बताया कि वह खेल सकते हैं।

“यह बहुत मजेदार कहानी है। मैं कल रात एक फिल्म देख रहा था, मैंने सोचा कि मैं अपनी रात बढ़ा सकता हूं, लेकिन फिर मुझे कप्तान का फोन आया और कहा कि आप खेलोगे क्योंकि विराट के घुटने में सूजन आ गई है। फिर मैं जल्दी से अपने कमरे में वापस गया और सीधे सोने चला गया।”

इंग्लैंड के खिलाफ 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद शुभमन और श्रेयस अय्यर ने टीम को वापसी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। उन्होंने 36 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन की तूफानी पारी खेली।

আরো ताजा खबर

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...