Skip to main content

ताजा खबर

घुटने में पट्टी बांधकर चलते दिखाई दिए विराट कोहली का वीडियो वायरल, देखें कितनी गहरी है चोट?

घुटने में पट्टी बांधकर चलते दिखाई दिए विराट कोहली का वीडियो वायरल, देखें कितनी गहरी है चोट?

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी, गुरुवार को नागपुर में खेला जा रहा है। हालांकि, इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नजर नहीं आ रहे हैं। टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की कि कोहली इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि उन्हें मैच से एक रात पहले घुटने में परेशानी हुई थी।

बीसीसीआई की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विराट कोहली दाहिने घुटने में दर्द के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले उन्हें मैदान पर देखा गया, लेकिन उनका दाहिना घुटना पट्टी से बंधा हुआ था, जो उनकी चोट की ओर इशारा करता है।

कोहली को प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी देखा गया, लेकिन चोट के चलते उन्हें पहले वनडे में बाहर बैठना पड़ा। उनकी आगे की उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। फैंस को उम्मीद होगी कि वह जल्द ही फिट होकर अगले मैचों के लिए टीम में वापसी करें।

घुटने पर पट्टी बांधकर चलते दिखाए दिए कोहली- देखें वीडियो 

विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

रोहित शर्मा ने पहला वनडे के लिए यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को डेब्यू का मौका दिया। बता दें कि, विराट के बाहर रहने की वजह से ही यशस्वी जायसवाल को पहले मैच में खेलने का मौका मिला है। वहीं, श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर जबकि उपकप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

रोहित शर्मा ने टॉस के समय प्लेइंग इलेवन की घोषणा करते हुए कहा, “जायसवाल और हर्षित को डेब्यू करने का मौका मिला है। दुर्भाग्य से विराट यह मैच नहीं खेलेंगे, कल रात उन्हें घुटने में चोट लग गई थी।”

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली की चोट निश्चित रूप से भारत के लिए एक झटका होगी। लेकिन सभी चाहते हैं कि विराट की चोट मामूली हो।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...