Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: विराट कोहली को पछाड़ तिलक वर्मा ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma (Photo Source: X)

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेजबान टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली है। तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 72 रन की नाबाद पारी खेल भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। युवा बल्लेबाज ने चेन्नई में अपनी इस खास पारी के बाद विराट कोहली को पछाड़ते हुए एक बड़ा इतिहास रच दिया है।

तिलक वर्मा ने किया बड़ा कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 72 रन की पारी के बाद तिलक वर्मा ने बिना आउट हुए चार T20I पारियों में 318 रन बना लिए हैं, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के 271 रनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चैपमैन के बाद ऑल-टाइम लिस्ट में श्रेयस अय्यर (240), एरोन फिंच (240) और डेविड वार्नर (239) हैं।

तिलक ने लगातार चार T20I पारियों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली के 258 रनों का स्कोर बेंचमार्क रहा, उसके बाद संजू सैमसन (257), रोहित शर्मा (253) और शिखर धवन (252) लिस्ट में है।

IND vs ENG: रोमांच से भरा था दूसरा टी20 मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेला गया दूसरा टी20 मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत मिली। संजू सैमसन (5), अभिषेक शर्मा (12), सूर्यकुमार यादव (12), हार्दिक पांड्या (7) और अक्षर पटेल (2) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

9वें विकेट के लिए रवि बिश्नोई और तिलक वर्मा के बीच हुई 20 रन की साझेदारी ने टीम इंडिया की नैया पार लगाई। तिलक ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जेमी ओवर्टन के खिलाफ चौका लगाकर शानदार अंदाज में मैच को खत्म किया। युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के जड़े।

আরো ताजा खबर

NZ के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, 2016 के बाद बना दिया खास ‘रिकाॅर्ड’

Anshul Kamboj (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 अक्टूबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट मैदान...

नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Virat Kohli Reaches 13,000 Runs at No. 3 (image via BCCI/X) Virat Kohli 13000 ODI runs at No. 3: विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास रच दिया है।...

‘किसी भी रोल में काम करने को तैयार हूं’ – IPL 2027 से पहले CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के इच्छुक सुरेश रैना

Suresh Raina Expresses Keen Interest in Joining CSK Coaching Staff for IPL 2027 (image via getty) भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना, जिन्हें प्यार से “मिस्टर आईपीएल” के रूप में...

‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान 

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल में ही अपनी कप्तानी के दिनों को याद...