
Rohit Sharma and Jos Buttler (Image Source: Twitter)
टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। आगामी वनडे सीरीज को दोनों ही टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की है।
रोहित शर्मा की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से भारतीय कप्तान अपने शानदार फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
रोहित शर्मा को लेकर जोस बटलर ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि, ‘अगर मैं वर्ल्ड कप को देखूं तो दो टीम फाइनल में थी जिन्होंने आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेला था। ट्रेविस हेड ने फाइनल में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। रोहित शर्मा को भी काफी क्रेडिट जाता है जिन्होंने आगे आकर एक कप्तान के रूप में जबरदस्त प्रदर्शन किया और भारत को भी इस शैली के क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद की। हम भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं।’
पूरी उम्मीद है कि टी20 सीरीज में हार झेलने के बाद हम वनडे सीरीज में धमाकेदार वापसी करेंगे: जोस बटलर
इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा कि, ‘ हम अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम के ऊपर दबाव डालना चाहते हैं और साथ ही गेंदबाजी में विकेट भी लेना चाहते हैं। काफी लंबे समय से हम बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वनडे सीरीज में हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए देखा जाएगा और हम आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेलेंगे।’
बता दें कि, इंग्लैंड और इंडिया के बीच पहला वनडे नागपुर में खेला जाना है जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम वनडे मैच भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड दोनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रवाना होगी जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

