
Rohit Sharma (Pic Source-X)
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। रोहित ने छक्के के साथ 76 गेंद में अपना शतक पूरा किया।
बता दें कि, इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रनों का स्कोर बनाया और टीम इंडिया को 305 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले ही गेंद से आक्रामक खेल दिखाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव डाला।
भारतीय कप्तान पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। हालांकि, महत्वपूर्ण समय पर उन्होंने अपनी लय वापस पा ली। रोहित पिछली 10 पारियों में 7 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे।
वह नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे और दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, दूसरे वनडे में उन्होंने धमाकेदार वापसी की है और शतक बनाया है।
शुभमन गिल ने 60 रनों का योगदान दिया
रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल ने 60 रन बनाए। गिल ने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
फिलहाल रोहित शर्मा के शतक की वजह से टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में काफी आगे है। मेजबान टीम इस मैच को जरूर अपने नाम करना चाहेगी। यह रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में 32वां शतक है। वनडे सीरीज की बात की जाए तो इस समय टीम इंडिया 1-0 से आगे है।
‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव
IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

