Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: पुरानी लय में लौटे रोहित शर्मा, कटक में जड़ा भारतीय कप्तान ने अपना 32वां वनडे शतक

IND vs ENG पुरानी लय में लौटे रोहित शर्मा कटक में जड़ा भारतीय कप्तान ने अपना 32वां वनडे शतक

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। रोहित ने छक्के के साथ 76 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

बता दें कि, इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रनों का स्कोर बनाया और टीम इंडिया को 305 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले ही गेंद से आक्रामक खेल दिखाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव डाला।

भारतीय कप्तान पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। हालांकि, महत्वपूर्ण समय पर उन्होंने अपनी लय वापस पा ली। रोहित पिछली 10 पारियों में 7 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे।

वह नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे और दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, दूसरे वनडे में उन्होंने धमाकेदार वापसी की  है और शतक बनाया है।

यह भी पढ़े:- Champions Trophy 2025: कितनी टीमों ने हिस्सा लिया है, क्या है इस बार का फॉर्मेट, जानिए सब कुछ बस एक क्लिक में

शुभमन गिल ने 60 रनों का योगदान दिया

रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल ने 60 रन बनाए। गिल ने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

फिलहाल रोहित शर्मा के शतक की वजह से टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में काफी आगे है। मेजबान टीम इस मैच को जरूर अपने नाम करना चाहेगी। यह रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में 32वां शतक है। वनडे सीरीज की बात की जाए तो इस समय टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...