Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: पांचवे टी20 के शतकवीर अभिषेक शर्मा के पिता ने समर्थकों को खास अंदाज में कहा- ‘शुक्रिया’

IND vs ENG: पांचवे टी20 के शतकवीर अभिषेक शर्मा के पिता ने समर्थकों को खास अंदाज में कहा- ‘शुक्रिया’

Abhishek Sharma (Photo Source: Getty Images)

इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया पांचवा और अंतिम टी20 मैच अभिषेक शर्मा के लिए काफी यादगार रहा। भारत के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

अभिषेक शर्मा की इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड 97 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। अभिषेक शर्मा के पिता और कोच और रणजी ट्रॉफी के पूर्व क्रिकेटर राजकुमार शर्मा ने अपने बेटे की पारी को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने तमाम फैंस को भी शुक्रिया कहा जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का उत्साह बढ़ाने आए थे।

न्यूज18 के मुताबिक राजकुमार शर्मा ने कहा कि, ‘मेरी पत्नी और बेटी भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थी और हमने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी लाइव देखी। मैंने टीवी में भी देखा और यह मेरे लिए बहुत ही गौरवान्वित लम्हा था। मैं बात नहीं सकता हूं कि कितना खुश महसूस कर रहा हूं। जिन्होंने भी हमें सपोर्ट किया उन सबको मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा।’

5 मैच की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से किया अपने नाम

अभिषेक शर्मा की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। अभिषेक के अलावा इस मैच में टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 30 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। संजू सैमसन ने 16 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा के अलावा मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैच की टी20 सीरीज को मेजबान ने 4-1 से अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में होगा। तीसरा और अंतिम वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

Top 3 Indian pacers NZ vs IND Test (Image credit Twitter – X) series भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो...

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध

Dropped Pakistan Player Skips King Charles Meeting in Protest Against PCB (image via X) Pakistan player refuses to meet King Charles: 2 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ते तनाव को...

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका

ENG vs SL: Sri Lanka Announce Squads for England Tour (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम...

Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स

Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X) Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी...