Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: नागपुर में छा गए अक्षर पटेल, पहले वनडे में टीम इंडिया की ओर से जड़ा जबरदस्त अर्धशतक

IND vs ENG नागपुर में छा गए अक्षर पटेल पहले वनडे में टीम इंडिया की ओर से जड़ा जबरदस्त अर्धशतक

Axar Patel (Pic Source-X)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए थे।

जवाब में टीम इंडिया इस समय जबरदस्त स्थिति में है। टीम इंडिया की ओर से शानदार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। बता दें कि, पहले वनडे में अक्षर पटेल ने 6
चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अक्षर पटेल का प्रदर्शन पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैच में रन बनाए हैं। इस मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी और अक्षर पटेल ने तमाम फैंस को निराश नहीं किया। अक्षर पटेल ने शुभमन गिल का भी काफी अच्छा साथ निभाया और इन दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की बहुमूल्य साझेदारी की।

टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 249 रन बनाने हैं

इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो उन्होंने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन मिडिल ओवर में कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। टीम की ओर से कप्तान जोस बटलर ने चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए जबकि जैकब बेथेल ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन का योगदान दिया। फिल साल्ट ने 26 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की विस्फोटक पारी खेली।

बेन डकेट ने 32 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 21* रनों का योगदान दिया। अनुभवी बल्लेबाज 19 रन ही बना पाए। टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। टीम इंडिया को पहला वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...