Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: तीसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा राजकोट की पिच का मिजाज, जानिए यहां

IND vs ENG: तीसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा राजकोट की पिच का मिजाज, जानिए यहां
Rajkot Stadium (Photo Source: Getty Images)IND vs ENG Pitch Report– भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में मंगलवार, 28 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत चुकी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने के साथ सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी।

वहीं इंग्लैंड टीम की नजरें तीसरे T20I को जीतकर सीरीज में जिंदा रहने पर होगी। चेन्नई में खेले गए पिछले T20I में मेहमानों ने भारत को टक्कर तो दी थी, मगर तिलक वर्मा की जुझारू पारी के दम पर भारत वो मैच 2 विकेट से जीतने में सफल रहा था। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस मैच के दौरान राजकोट स्टेडियम की पिच और वहां का मौसम कैसा रहेगा।

निरंजन शाह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। यहां अच्छे उछाल के साथ गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है जिस वजह से यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीमों को यहां अक्सर फायदा मिलता है। पहले बैटिंग करते हुए टीम यहां बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

इस वेन्यू पर रनचेज करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि समय के साथ परिस्थितियां थोड़ी कठिन होती रहती है। सपाट पिच शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद करती है, लेकिन बाद में ये पिच धीमी होने लगती है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए टॉस काफी अहम होगा, टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करती है।

यह भी पढ़े:- IND vs ENG Dream11 Prediction, 3rd T20I: India बनाम England की Predicted प्लेइंग 11, ड्रीम11 टीम और मैच डिटेल्स

निरंजन शाह स्टेडियम आंकड़े

मैच- 5

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 3 (60.00%)

पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच- 2 (40.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (80.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 1 (20.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 228

लोएस्ट स्कोर- 87

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 202

औसत रन प्रति विकेट 28.53

औसत रन प्रति ओवर 8.91

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 189

আরো ताजा खबर

CPL इतिहास के 5 सबसे तेज तूफानी शतक, जब बल्लेबाजों ने गेंदों से उड़ाए परखच्चे!

Top 5 Fastest Centuries in CPL History (image via getty) Top 5 Fastest centuries in CPL history: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें रिकॉर्ड...

महिला क्रिकेट को मिली नई ‘रन मशीन’, मिताली राज का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 124 to Shatter Mithali Raj’s All-Time International Run Record (image via X) 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचा गया, जब भारत की स्टार...

CPL 2026 में दासुन शनाका के बल्ले ने उगली आग! महज 39 गेंदों में ठोका टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक

Dasun Shanaka Smashes Fastest-Ever Century in CPL History off Just 39 Balls (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में टूर्नामेंट के...

4 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह जारी महिला एशिया...