Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “उसने दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव…”, हार्दिक पांड्या पर बुरी तरह भड़के पार्थिव पटेल

IND vs ENG उसने दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव हार्दिक पांड्या पर बुरी तरह भड़के पार्थिव पटेल

Hardik Pandya & Parthiv Patel (Photo Source: X)

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत को 26 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले के बाद सीरीज 2-1 पर आ गई है। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में 145 रन ही बना पाई।

तीसरे टी20 मैच के बाद हार्दिक पांड्या को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है, जिन्होंने 35 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। मैच के दौरान ऐसे कई मौके आए जब हार्दिक ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया, वह 19वें ओवर की पहली गेंद पर जेमी ओवरर्टन के खिलाफ आउट हुए।

हार्दिक पांड्या की पारी को लेकर पार्थिव पटेल ने बोली यह बात

पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि हार्दिक पांड्या ने बहुत सारी गेंदें खेलकर दूसरे बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा दबाव डाला। पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि ऑलराउंडर को लगातार अपनी स्ट्राइक रोटेट करने की जरूरत थी। पार्थिव ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय टीम को ऐसे अप्रोच को लेकर वापस से सोचने की जरूरत है।

“मैंने सोचा कि जब आप अपना समय ले रहे होते हैं तो आपको पिच की गति और उछाल के साथ तालमेल बिठाना होता है। लेकिन आप 20-25 गेंदों में जम नहीं सकते। इसलिए इससे दूसरे बल्लेबाजों पर भी दबाव पड़ता है। अगर आप बड़े शॉट नहीं खेलना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं, लेकिन आपको स्ट्राइक रोटेट करते रहना होगा। आप लगातार तीन या चार डॉट बॉल नहीं खेल सकते।”

“और आप हार्दिक पांड्या को 34 गेंदों पर 40 रन बनाते हुए देख सकते हैं, लेकिन उनकी पारी में कई डॉट बॉल हैं जो दूसरे बल्लेबाजों पर भी दबाव डालती हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में भारत सोच सकता है। आप अपना समय लें। हां, यह कम स्कोर है, लेकिन आपको इसके साथ ही स्ट्राइक रोटेट करते रहना होगा।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...