Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: Weather Day 4: बारिश बिगाड़ सकती है रोहित एंड कंपनी का खेल, जीत के लिए इंडिया को करना पड़ सकता है इंतजार

IND vs BAN (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इस वक्त चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभी तक हुए तीन दिन के खेल के बाद टीम इंडिया ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है। भारत ने चेन्नई टेस्ट जीतने के लिए बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम 158 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी है।

भारत को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए छह विकेट की जरूरत है। लेकिन टीम इंडिया को इस मैच को जीतने के लिए शायद लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते 10 ओवर पहले ही खत्म करना पड़ा था। वहीं चौथे दिन चेन्नई में बारिश की संभावना जताई जा रही है। टेस्ट मैच के चौथे दिन के दौरान चेन्नई का मौसम कैसा रहेगा आइए हम आपको बताते हैं।

IND vs BAN: Weather Day 4: कुछ ऐसा रहेगा चौथे दिन का मौसम

Accuweather.Com की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई में आज यानी रविवार 22 सितंबर को बारिश होने के 40 प्रतिशत चांसेस है। रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की ज्यादातर संभावनाएं सुबह 9 बजे से पहले ही हैं। ऐसे में मुकाबला शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। वहीं अगर दिन में मौसम करवट लेता है तो मैच रोका भी जा सकता है। हालांकि टेस्ट मैच के चौथे दिन की सुबह बारिश होने के आसार ज्यादा हैं।

वहीं कल यानी भारत बनाम बांग्लादेश चेन्नई टेस्ट के 5वें दिन भी बारिश होने के 62 प्रतिशत चांसेस है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड किसी भी हाल में आज ही ये टेस्ट मैच खत्म करना चाहेगी।

इस मुकाबले की बात करें तो, पहली पारी में आर अश्विन के शतक के दम पर ही टीम इंडिया 376 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। एक समय पर भारत ने 144 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, तब अश्विन ने जडेजा के साथ 7वें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं बांग्लादेश की पहली पारी 149 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने पहली पारी के बाद 227 रनों की बढ़ हासिल की। दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, इन दोनों फ्यूचर स्टार खिलाड़ियों के शतकों के दम पर भारत ने 287 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम 158 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी है।

 

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...