Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 2nd Test Weather Update: भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रद्द?

IND vs BAN 2nd Test Weather Update: भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रद्द?

IND vs BAN 2nd Test Weather Forecast (Source X)

IND vs BAN 2nd Test Weather Update: भारत और बांग्लादेश (India VS Bangladesh) दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है। इस सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में 280 रनों से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले ली है। लेकिन, दूसरे मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है।

Kanpur Weather Update- 27th September: मौसम किस तरह का होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से शुरू होगा। इस बीच एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 सितंबर यानी मैच के पहले दिन बारिश की 93 फीसदी संभावना है। वहीं, मैच के दूसरे दिन 28 सितंबर को बारिश की 80 फीसदी संभावना है। इसके बाद तीसरे दिन 59 और मैच के चौथे दिन बारिश की 3 फीसदी संभावना है।

पहले तीन दिन मैच होगा या नहीं? ऐसा सवाल उठ रहा है। अगर बारिश ऐसी ही रही तो दोनों टीमों के बीच यह मैच रद्द  किया जा सकता है। यह मैच भी न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की रद्द बारिश की भेंट चढ़ जाएगा।

कानपुर स्टैंड असुरक्षित

इस बीच, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के लिए एक और बुरी खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्टेडियम के एक स्टैंड को खतरनाक बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का मानना ​​है कि मैच के दौरान स्टैंड प्रशंसकों का पूरा वजन नहीं उठा पाएगा और गिर सकता है।

Kanpur Weather Forecast 27th, 28th & 29th September

भारत vs बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीम 

भारत टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, यश दयाल।

बांग्लादेश टीम:

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम हसन मिराज, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन कुमेर दास (विकेटकीपर), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...