Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 1st Test Day-1: स्टंप के समय तक भारत ने बनाए 339 रन बनाए, अश्विन-जडेजा ने रचा इतिहास 

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच का, आज 19 सितंबर को पहले दिन का खेल समाप्त हुआ। मुकाबले में टाॅस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी कर, मेजबान भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया।

हालांकि, एक समय (144/6) तक बांग्लादेशी गेंदबाजों ने गेंदबाजी में सही काम किया, लेकिन इसके बाद नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसका क्या ही कहना। अश्विन पहले दिन के स्टंप के समय मुकाबले में 112 गेंदों में 102* रन बनाकर नाबाद रहे।

अश्विन ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और 2 छक्के लगाए। साथ ही मैच में अश्विन ने 7वें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा (86) के साथ मिलकर 195 रनों की अटूट साझेदारी कर, मैच में टीम इंडिया को ड्राइवर सीट पर बिठा दिया है। यह चेन्नई मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 7वें विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।

तो वहीं पहले दिन की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने 80 ओवर बाद, 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जडेजा 86* और अश्विन 102* रन बनाकर मौजूद है।

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको बताएं तो भारत की शुरुआत पहले सत्र में कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने पहले ही सेशन में कप्तान रोहित शर्मा (6), विराट कोहली (6) और शुभमन गिल (0) के विकेट सस्ते में गंवा दिए। लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत (39) और यशस्वी जायसवाल (56) ने चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी पारी को संभाला।

लेकिन पंत और जायसवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने मैच में अपना कंट्रोल दिन का खेल खत्म होने तक बनाए रखा और एक भी विकेट नहीं गंवाया। दोनों ने अब तक 195 रन जोड़ लिए हैं। साथ ही गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद को 4 और नाहिद राणा व मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल...

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...