Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: हैदराबाद में संजू सैमसन ने बल्लेबाजी से मचाया तहलका, टीम इंडिया के लिए खेली रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी

Sanju Samson (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में है।

भारत की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा। संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। संजू सैमसन की इस पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने हर ओवर में बाउंड्री जड़ने की कोशिश की।

बता दें कि, संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में 47 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 111 रनों की आक्रामक पारी खेली। यही नहीं उन्होंने मात्र 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वो भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 35 गेंदों में शतक बनाया था।

पिछले काफी समय से संजू सैमसन की आलोचना हो रही थी कि उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन अनुभवी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है। हालांकि उन्होंने तीसरे टी20 मैच में शतक जड़ तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी टीम के लिए जड़ा महत्वपूर्ण अर्धशतक

संजू सैमसन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए और बांग्लादेश को पूरी तरह से बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया का पहला विकेट 23 रन पर गिर गया था। अभिषेक शर्मा चार रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। हालांकि इसके बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की।

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टी20 खेले जा चुके हैं और दोनों को मेजबान भारत ने अपने नाम किया है। संजू सैमसन की सोशल मीडिया पर तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर संजू सैमसन की हो रही तारीफ:

6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣

– 5 CONSECUTIVE SIXES BY SANJU SAMSON IN AN OVER, MADNESS AT UPPAL…!!! 🤯🇮🇳 pic.twitter.com/dzoUSQz0Tm

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 12, 2024

SKY is Sanju’s biggest fan 🥰#SanjuSamson #SuryakumarYadav #INDvBAN pic.twitter.com/NxHhl5FswA

— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) October 12, 2024

So many people celebrate #SanjuSamson ‘s success like he is on of their own.

Sanju represents the Indian story, a boy from a humble beginnings, deprived of opportunities despite talent finds his way against all odds and makes his name.

This is emotional man. pic.twitter.com/1WnJmatkYs

— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) October 12, 2024

#INDvBAN#SanjuSamson

Sanju Samson is venting all his anger on Bangladesh today.

This anger is actually directed at the selector; Bangladesh just happened to be in front.
5 six in a row 0,6,6,6,6,6 pic.twitter.com/DWAY5i0aEG

— Dilip (@dilipyadav_10) October 12, 2024

आज तो भाई कमाल ही कर दिया #SanjuSamson pic.twitter.com/9GUzDRCidi

— Sumit Yadav (@SumitYa24012741) October 12, 2024

Second-fastest T20I hundred for India 💯

Well played, @IamSanjuSamson ❤️#INDvBAN #TeamIndia #SanjuSamson pic.twitter.com/FGypxwT64N

— Monu Yadav (@MonuYadav8233) October 12, 2024

Chettan is fire🔥🔥🫡🫡💪💪 #SanjuSamson pic.twitter.com/OHM3TbQjLD

— Adarsh S A (@Adarsh14425025) October 12, 2024

Happy Dussehra …… #INDvsBAN | #SanjuSamson #SuryakumarYadav pic.twitter.com/4HrhLrKhRA

— Monu Yadav (@MonuYadav8233) October 12, 2024

Yeh jodi badi woh hai… 𝐄𝐋𝐄𝐆𝐀𝐍𝐓 𝐚𝐮𝐫 𝐃𝐇𝐀𝐌𝐀𝐊𝐄𝐃𝐀𝐀𝐑! 💥#RohitSharma #SanjuSamson #INDvBAN #PunjabKings pic.twitter.com/QpFrr9b97F

— Monu Yadav (@MonuYadav8233) October 12, 2024

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

BAN vs PAK 2026 (image via getty) बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0...

IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs CSK: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, गुजरात टाइटन्स 21 मई, गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर...

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...

IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार, पढ़ें यहां

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई)...