Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: हैदराबाद में संजू सैमसन के शिकंजे में फंसे रिशाद हुसैन, भारतीय बल्लेबाज ने एक ही ओवर में जड़े लगातार पांच छक्के

Sanju Samson (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 297 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से सभी बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

इस मैच में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 111 रनों की आक्रामक पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने बांग्लादेश के युवा स्पिनर रिशाद हुसैन के एक ही ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े। रिशाद हुसैन को संजू सैमसन ने अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया।

बता दें कि, रिशाद हुसैन भारत की पारी का 11वां ओवर लेकर आए थे। उन्होंने पहली गेंद डॉट खेली। हालांकि इसके बाद संजू सैमसन ने लगातार पांच छक्के जड़ बांग्लादेश टीम को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। इस मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज ने दो ओवर में 46 रन दिए। अपने दूसरे ओवर में रिशाद हुसैन ने 16 रन दिए।

Sanju Samson – you beauty!🤯#IDFCFirstBankT20ITrophy #INDvBAN #JioCinemaSports pic.twitter.com/JsJ1tPYKgD

— JioCinema (@JioCinema) October 12, 2024

बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 298 रन बनाने हैं

टीम इंडिया इस समय मजबूत स्थिति में है। संजू सैमसन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की पारी खेली जबकि रियान पराग ने 34 रनों का योगदान दिया। अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। बांग्लादेश को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 298 रन बनाने होंगे।

भले ही यह बल्लेबाजी पिच लेकिन बांग्लादेश के लिए यह स्कोर बनाना इतना आसान नहीं होने वाला है। अभी तक इन दोनों ही टीमों के बीच दो टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। इस तीसरे मैच को भी मेजबान अपने नाम जरुर करना चाहेगा। संजू सैमसन और बाकी खिलाड़ियों की बल्लेबाजी की तमाम लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

20 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त राजस्थान राॅयल्स और...

RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs LSG: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त

RR vs LSG (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 64वां मैच 19 मई, मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर...