Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: वरुण चक्रवर्ती और हेड कोच के बीच हुई गंभीर बातचीत, पूर्व कोच ने बताया क्या हुई होगी बात

Varun Chakaravarthy & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 1066 दिनों के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था, जहां भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। रविवार को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ अपने कमबैक मैच में, उन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया, और तीन मैचों की सीरीज के पहले T20I में भारत की सात विकेट से जीत में योगदान दिया।

हालांकि इस मैच में भी वरुण चक्रवर्ती की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में 15 रन खर्च कर दिए। हालांकि इसके बाद दूसरे ओवर में तौहीद हृदोय और तीसरे ओवर में जेकर अली को आउट करके वापसी की। मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को चक्रवर्ती के साथ काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा गया।

गौतम गंभीर और वरुण चक्रवर्ती की बातचीत को रवि शास्त्री ने किया डिकोड

मैच खत्म होने के बाद गंभीर और वरुण के बीच काफी सीरियस बातचीत होती नजर आ रही थी, जिसे रवि शास्त्री ने डिकोड करने की कोशिश की। 33 साल स्पिनर वरुण और गंभीर इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 आईपीएल खिताब जीता था, तब गंभीर इस फ्रेंचाइजी टीम के मेंटॉर थे और वरुण भी इसी टीम के लिए खेलते हैं।

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और मौजूदा कमेंटेटर रवि शास्त्री ने इस बातचीत को देखकर कहा, ‘आप देख सकते हैं कि वरुण चक्रवर्ती और गौतम गंभीर आपस में बात कर रहे हैं। वरुण ने तीन विकेट निकाले, गौतम ने केकेआर में भी वरुण की गेंदबाजी को करीब से देखा होगा। हो सकता है गौतम उनको गेंदबाजी को लेकर बात कर रहे हों कि वह किस गति से गेंदबाजी कर रहे थे।’

शास्त्री ने आगे कहा, ‘या फिर बता रहे होंगे कि किस फील्डिंग के हिसाब से उन्हें गेंदबाजी करनी चाहिए। मोर्न मोर्कल भी वहां मौजूद हैं, जो वरुण के गेम में काफी सुधार ला सकते हैं।’ वरुण के लिए आईपीएल 2024 काफी अच्छा रहा, उन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...