Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने अपने होम ग्राउंड पर बांग्लादेशी गेंदबाजों की लगाई क्लास, जड़ा मेजबान के लिए महत्वपूर्ण शतक

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

बेहतरीन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना 6वां टेस्ट शतक पूरा किया। पहले टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन का यह शतक भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा।

बता दें कि यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट 34 रन पर खो दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 6 रन बनाए। हालांकि तीन विकेट जल्द करने के बाद यशस्वी जायसवाल ने एक छोर को बेहतरीन तरीके से समझाना और 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने रवींद्र जडेजा का काफी अच्छा साथ दिया और यह शतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं अश्विन और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए अभी तक महत्वपूर्ण साझेदारी कर ली है।

चेन्नई रविचंद्रन अश्विन का होम ग्राउंड है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस वेन्यू में हमेशा ही घातक रहा है। यही नहीं रविचंद्रन अश्विन काफी समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने रविचंद्रन अश्विन के शतक की जमकर प्रशंसा की

Back to back 100s for Ash Anna at Chepauk 👌🏻
Top class partnership 🫡#INDvsBAN

— Nityesh Maheshwari 🇮🇳 (@mnityesh28) September 19, 2024

Ash anna does it again at Chepauk.
Shows once again, how he knows this ground better than anyone else.#Ashwin #INDvBAN #CricketTwitter #CricBuzzLive

— Vinit Agarwal (@ag1_vinit) September 19, 2024

Ash Anna score a brilliant 💯
What a true legend of game🙌#INDvBAN pic.twitter.com/3oieNo8PVc

— Rampal (@rampalbishnoi03) September 19, 2024

Magnificent CENTURY by @ashwinravi99 👏👏

This is his second Test century at his home ground and 6th overall.

Take a bow, Ash!

LIVE – https://t.co/jV4wK7BgV2…… #INDvBAN@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/VTvwRboSxx

— BCCI (@BCCI) September 19, 2024

Ash Anna Century 💪
#Ashwin hi sab kar lega #IndVsBan pic.twitter.com/WYFKG6utrq

— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) September 19, 2024

Ash Anna 🔥 pic.twitter.com/Oa8RInl2pW

— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) September 19, 2024

Ash anna and Jaddu🫡#INDvBAN pic.twitter.com/QIrwD2gLtp

— Sir-kid (@ooobhaishab) September 19, 2024

That was an absolute masterclass! A century full of grit, elegance, and pure brilliance. Take a bow “Ash Anna”!#IndVsBan

— Ajay Kumar (@AjayKum29546387) September 19, 2024

Gauti’s reaction while Ash Anna’s Batting pic.twitter.com/WLyBVFxM80

— Ashok Choudhary (@Bhaduashokk) September 19, 2024

Ash Anna nd Bapu 🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/V7DtS17yu7

— patel keval (@patelkeval033) September 19, 2024

इस मैच में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें अपनी पहली पारी में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

भले ही मेजबान की शुरुआत पहले टेस्ट की पहली पारी में इतनी अच्छी नहीं हुई थी लेकिन वो इस समय शानदार स्थिति में है और टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था और अब भारत के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 80 ओवर में 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 112 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि जडेजा ने 117 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86* रन बना लिए हैं। अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 227 गेंदों में 195* रन जोड़ लिए हैं।

আরো ताजा खबर

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल...

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...