Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश का टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, तीसरे मैच में 133 रनों से हराया

India vs Bangladesh, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 12 अक्टूबर, शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने 133 रनों से जीत हासिल कर, बांग्लादेश का टी20 सीरीज में 3-0 से सफाया कर दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने संजू सैमसन (111) और सूर्यकुमार यादव (75) की शानदार पारी के दम, 298 रनों का टारगेट बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा। तो वहीं जब बांग्लादेश इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 164 रन ही बना पाई।

भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरे टी20 मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए, जो भारत के टी20आई क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के लिए संजू ने 111, सूर्या ने 75, रियान पराग ने 34 और हार्दिक पांड्या ने 47 रनों की पारी खेली।

तो वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो तंजिम हसन साकिब को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब बांग्लादेश भारत से मिले 298 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 164 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदौय 63* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। साथ ही विकेटकीपर लिटन दास ने 42 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो रवि विश्नोई को 3, मयंक यादव को 2 और वाॅशिंगटन सुंदर व नितीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। साथ ही मैच में भारत ने 133 रनों से बड़ी जीत हासिल की, जो उसकी रनों के हिसाब से टी20 में दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत है, तो वहीं बांग्लादेश की टी20 क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार।

Sublime century, records broken and flurry of sixes 💥#TeamIndia were unstoppable in Hyderabad tonight 💙

Scorecard – https://t.co/ldfcwtHGSC#INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cgW66Tohxy

— BCCI (@BCCI) October 12, 2024

আরো ताजा खबर

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...

IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार, पढ़ें यहां

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई)...

20 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त राजस्थान राॅयल्स और...

RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs LSG: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...