Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल द्वारा आराम से लगाए शतक से आश्चर्यचकित हैं तमिम इकबाल, दिया बड़ा बयान

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच की दूसरी पारी में भारत की ओर से युवा शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक जड़कर, आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

तो वहीं अब गिल की इस पारी से प्रभावित होकर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने बड़ा बयान दिया है। इकबाल का कहना है कि वह गिल द्वारा शतक लगाने के दौरान अपनाई गई शांति को देखकर आश्चर्यचकित हैं।

गौरतलब है कि गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में बल्ले से कुछ शानदार क्लासिकल शाॅट खेले, और बड़े ही आराम से 119* रनों की नाबाद पारी खेल, मैच में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गिल नाबाद रहे और अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए।

तमीम इकबाल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जियो सिनेमा के साथ एक चर्चा में गिल को लेकर इकबाल ने कहा- यह उनकी शांति का ही कमाल है। शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने जितनी भी गेंदों का सामना किया, उनमें शांति देखने को मिली। उन्होंने कुछ बेहतरीन शाॅट खेले। गिल द्वारा एक शांत और मनमोहक पारी।

लोग ऋषभ पंत के चौकों और छक्कों की बात कर रहे थे, लेकिन गिल ने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की है। उनका वह फुल शाॅट जो उन्होंने कल खेला था, अविश्वसनीय है। मैं उनके द्वारा शांति से खेली गई ड्राइव शाॅट को देखकर आश्चर्यचकित हो गया। मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता, लेकिन वह बहुत शांत व्यक्ति है।

भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरुरत

दूसरी ओर, भारत से मिले 515 रनों के जबाव में तीसरे दिन की समाप्ति पर बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 37.2 ओवर बाद, 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 51* और शाकिब अल हसन 5* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बांग्लादेश अभी भी 357 रनों से पीछे है, तो भारत को जीत के लिए सिर्फ 6 विकेट की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...