Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: पहले टेस्ट के लिए ब्रैड हाॅग ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग XI, राहुल-अक्षर को दिखाया बाहर का रास्ता 

IND vs BAN पहले टेस्ट के लिए ब्रैड हाॅग ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग XI राहुल-अक्षर को दिखाया बाहर का रास्ता

KL Rahul and Brad Hogg (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द एक्शन में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच 19 नवंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं अब इस मैच के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हाॅग (Brad Hogg) ने भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने इस टीम में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को जगह नहीं दी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम में नंबर पांच पर लेफ्ट-राइट बैंटिग के चलेत रविंद्र जडेजा को खिलाने का फैसला किया है।

बता दें कि जारी दिलीप ट्राॅफी में केएल राहुल इंडिया ए टीम की ओर से खेले थे, जिसमें उन्होंने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी में खेले गए पहले मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक भी लगाया था। तो वहीं दूसरी ओर, जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से कोई भी प्रतियोगी क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में हाॅग के इस फैसले पर संदेह पैदा होना लाजमी है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हाॅग ने कहा- भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए जिस प्लेइंग इलेवन के साथ जा रहा हूं उसमें- जयसवाल, रोहित बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। गिल तीसरे नंबर पर, कोहली चौथे नंबर पर, और बाएं हाथ के दाएं हाथ के संयोजन को बनाए रखने के लिए बाएं हाथ के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा नंबर 5 पर। इसके बाद सरफराज खान, पंत और फिर आप गेंदबाजों में हैं, जहां आपके पास अश्विन, कुलदीप यादव, सिराज और बुमराह हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ ब्रैड हाॅग द्वारा चुनी गई टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

আরো ताजा खबर

“शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स” – राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा

Raj Kundra Recalls Buying Rajasthan Royals Stake as a Valentine’s Day Gift for Shilpa Shetty (image via X) बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में 2009 में अपनी पत्नी और...

The Hundred 2026: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान टूर्नामेंट से बाहर

Mustafizur Rahman (image via X) बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान 2026 हंड्रेड से बाहर हो गए हैं। बर्मिंघम फीनिक्स ने पुष्टि की है...

ZIM vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 1st T20I: India opted to bowl first (image via Fancode) 23 जुलाई 2026 को 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20आई में, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने...

जिम्बाब्वे दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी पर कैफ का बड़ा बयान, कहा ‘अभी वह शायद घबराया हुआ हो’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय थोड़ा दबाव और घबराहट महसूस कर रहे...