Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: तीसरे टी-20 में बने ये पांच रिकॉर्ड, जिसके बारे शायद ही किसी को पता है

India vs Bangladesh, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दशहरे के मौके पर शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद में चौके-छक्कों की बारिश की। खासकर संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेशी गेंदबाजों के धागे खोल दिए। सैमसन ने शतक जड़ा और सूर्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। रियान पराग और हार्दिक पांड्या ने भी तेज गति से रन बनाए। ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा ऐतिहासिक रहा, क्योंकि टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए।

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 198 तक भी नहीं पहुंच पाई। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन यहां हम उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बात करेंगे जिसको लेकर इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

IND vs BAN: तीसरे टी-20 मैच में बने ये पांच बड़े रिकॉर्ड

1. मैच में सबसे ज्यादा ओवरों में 10 या इससे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड अब टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गया है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 18 ओवरों में 10 से ज्यादा रन बनाए। वहीं, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 में से 17 ओवरों में 10 से ज्यादा रन श्रीलंका के खिलाफ साल 2016 में बनाए।

2. टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन एक पारी में बनाने के मामले में भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। समरसेट ने 36 बार एक पारी में 200 प्लेस बनाए हैं, जबकि टीम इंडिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 37वीं बार इस कारनामे को कर दिखाया है।

3. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे और अब भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए। बतौर टेस्ट प्लेइंग नेशन ये टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

4. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत के लिए एक रिकॉर्ड बनाया है। वे 100 से ज्यादा रनों से दो बार टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुके हैं, जबकि विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और शुभमन गिल की कप्तानी में भारत एक-एक बार 100 या इससे ज्यादा रनों के अंतर से मैच जीता है।

5. भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार शतक लगाया। संजू सैमसन ने 111 रनों की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 89 रन बतौर विकेटकीपर बनाए थे।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...