Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: ‘टीम में उनकी जगह को लेकर मुझे कभी संदेह नहीं हुआ’ केएल राहुल को लेकर पार्थिव पटेल

IND vs BAN: ‘टीम में उनकी जगह को लेकर मुझे कभी संदेह नहीं हुआ’ केएल राहुल को लेकर पार्थिव पटेल

KL Rahul (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल, अनुभवी भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि राहुल हाल में ही कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे।

इस मैच में फैंस को राहुल के बल्ले से भारत की पहली पारी के दौरान 43 गेंदों में 68 रनों की तेजतर्रार पारी देखने को मिली थी। राहुल की इस पारी की बदौलत भारत मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी।

लेकिन कुछ समय पहले जब साल की शुरुआत में युवा सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तो इसके बाद कुछ फैंस इस बात के कयास लगाने लगे थे कि राहुल की जगह अब सरफराज टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन 32 वर्षीय राहुल पर भारतीय मैनेजमेंट ने भरोसा दिखाया और वह इस भरोसे पर खरे उतरे।

केएल राहुल को लेकर पार्थिव पटेल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही जियो सिनेमा के साथ चर्चा करते हुए राहुल को लेकर पार्थिव ने कहा- मुझे नहीं लगता कि हमें केएल राहुल की क्षमता पर बिल्कुल भी सवाल उठाने की जरूरत है। अगर उनकी अनुपस्थिति में किसी और ने आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि राहुल की जगह खतरे में थी। टीम में उनकी जगह को लेकर मुझे कभी संदेह नहीं हुआ।

पार्थिव ने आगे कहा- मुझे लगता है कि जब आपने कहा कि केएल राहुल दबाव में थे, तो मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि आखिर क्यों, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में उनकी सीरीज बहुत अच्छी थी, और चोटिल होने से पहले भी उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी।

तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में राहुल के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो राहुल ने खेले गए दो मैचों में 53 की औसत और 92.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 106 रन बनाए, जिसमें एक तेज अर्धशतक भी फैंस को देखने को मिला।

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में हासिल की लगातार दूसरी जीत

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) आज 17 जून, बुधवार को लीड्स के हेडिंग्ली मैदान पर भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच, जारी आईसीसी महिला...

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, बना दिया ये ऐतिहासिक रिकाॅर्ड 

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून, बुधवार को भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों...

IND vs AFG: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से बड़ी जीत हासिल कर,...

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका में इस समय भारत और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इसी...