Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: जारी सीरीज के बीच महमूदुल्लाह ने की टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, बांग्लादेश के लिए खेले हैं सबसे ज्यादा मैच 

IND vs BAN जारी सीरीज के बीच महमूदुल्लाह ने की टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा बांग्लादेश के लिए खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

Mahmudullah (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच, अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं 9 अक्टूबर, मंगलवार को दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच होने वाला है। सीरीज का आखिरी मैच 12 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा, जो 38 वर्षीय खिलाड़ी के टी20 करियर का आखिरी मैच साबित होने वाला है।

साथ ही बता दें कि बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा (139) टी20 मैच खेलने वाले महमूदुल्लाह ने अपने टी20 रिटायरमेंट पर क्रिकबज के हवाले से कहा- इस सीरीज में आने से पहले मैंने संन्यास के बारे में पहले से ही फैसला कर लिया था, मैंने कप्तान और कोच के साथ बातचीत की और BCB अध्यक्ष को अपने फैसले के बारे में सूचित किया। यह इस फाॅर्मेट से आगे बढ़ने और ODI पर ध्यान केंद्रित करने का यह सही समय है।

टी20 फाॅर्मेट में अपने फेवरेट मूमेंट को लेकर महमूदुल्लाह ने कहा- सबसे निराशाजनक पल बेंगलुरु में 2016 वर्ल्ड कप में भारत से हार थी। यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला पल था और इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया। सबसे अच्छा पल निदहास ट्रॉफी में मेरे लिए आया।

महमूदुल्लाह के क्रिकेट टी20 करियर पर एक नजर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अगर महमूदुल्लाह के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए 139 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान क्रिकेटर ने टी20 फाॅर्मेट में 23.47 की औसत और 117.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 2394 रन बनाए हैं। साथ ही 7.04 की इकाॅनमी और 27.35 की औसत से कुल 40 विकेट भी अपने नाम किए हैं। साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में Mahmudullah बांग्लादेश की कमान भी संभाल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...