Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ सीरीज के बाद महमूदुल्लाह टी20 क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा: रिपोर्ट्स 

Bangladesh cricketer Mahmudullah. (Photo by STR/AFP via Getty Images)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी महमूदुल्लाह (Mahmudullah), भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच, खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। साथ ही खबर है कि दिग्गज क्रिकेटर भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर सकता है।

गौरतलब है कि इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं अब खबर आ रही है कि इस सीरीज के दौरान महमूदुल्लाह टी20 क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

बता दें कि महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए साल 2007 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था, और वह टीम को ओर से सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, इससे पहले खबर थी कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खेल को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन 38 वर्षीय क्रिकेटर को सेलेक्शन कमिटी ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी चुना।

टी20 क्रिकेट से महमूदुल्लाह के रिटायरमेंट को लेकर अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से जुड़े करीबी सोर्स की मानें, तो इस सोर्स ने डेलीस्टार के हवाले से कहा- यह कोई ब्रेक नहीं है, वह टी20 अध्याय का अंत करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इस सीरीज में वह इसकी घोषणा करेंगे।

महमूदुल्लाह के क्रिकेट करियर पर एक नजर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अगर महमूदुल्लाह के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए 139 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान क्रिकेटर ने टी20 फाॅर्मेट में 23.47 की औसत और 117.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 2394 रन बनाए हैं। साथ ही 7.04 की इकाॅनमी और 27.35 की औसत से कुल 40 विकेट भी अपने नाम किए हैं। साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में Mahmudullah बांग्लादेश की कमान भी संभाल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...