
Bangladesh cricketer Mahmudullah. (Photo by STR/AFP via Getty Images)
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी महमूदुल्लाह (Mahmudullah), भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच, खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। साथ ही खबर है कि दिग्गज क्रिकेटर भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर सकता है।
गौरतलब है कि इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं अब खबर आ रही है कि इस सीरीज के दौरान महमूदुल्लाह टी20 क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
बता दें कि महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए साल 2007 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था, और वह टीम को ओर से सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, इससे पहले खबर थी कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खेल को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन 38 वर्षीय क्रिकेटर को सेलेक्शन कमिटी ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी चुना।
टी20 क्रिकेट से महमूदुल्लाह के रिटायरमेंट को लेकर अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से जुड़े करीबी सोर्स की मानें, तो इस सोर्स ने डेलीस्टार के हवाले से कहा- यह कोई ब्रेक नहीं है, वह टी20 अध्याय का अंत करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इस सीरीज में वह इसकी घोषणा करेंगे।
महमूदुल्लाह के क्रिकेट करियर पर एक नजर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अगर महमूदुल्लाह के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए 139 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान क्रिकेटर ने टी20 फाॅर्मेट में 23.47 की औसत और 117.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 2394 रन बनाए हैं। साथ ही 7.04 की इकाॅनमी और 27.35 की औसत से कुल 40 विकेट भी अपने नाम किए हैं। साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में Mahmudullah बांग्लादेश की कमान भी संभाल चुके हैं।
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर
IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर
The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह
रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

