Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: जब टीम को आपकी जरूरत होती है तब आपको…., केएल राहुल के खराब शॉट चयन पर जहीर खान ने लगाई जमकर फटकार

IND vs BAN: जब टीम को आपकी जरूरत होती है तब आपको…., केएल राहुल के खराब शॉट चयन पर जहीर खान ने लगाई जमकर फटकार

KL Rahul (Pic Source-X)

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। यह मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की ओर से खेल के पहले दिन केएल राहुल ने काफी खराब बल्लेबाजी की और 16 रन बनाकर वो आउट हो गए। उनका विकेट मेहदी हसन मिराज ने झटका। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इस बात से काफी निराश है कि जब टीम इंडिया को केएल राहुल की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने अपना विकेट बांग्लादेश को तोहफे में दे दिया।

बता दें कि, केएल राहुल बल्लेबाजी करने तब उतरे थे, जब भारत ने दूसरे सेशन में 96 रन पर अपने पहले चार विकेट खो दिए थे। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर केएल राहुल ने जाकिर खान को अपना आसान सा कैच दिया। जाकिर खान ने कोई भी गलती नहीं की और इस कैच को अच्छी तरह से पकड़ा।

जहीर खान ने क्रिकबज को बताया कि, ‘जब टीम को आपकी जरूरत होती है तब आप ऐसी पारी खेलते हैं कि आपकी टीम उस मुश्किल समय से बाहर आ जाए। टेस्ट में हमने ऐसा कई बार देखा है कि बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय देते हैं और उसे हम सेट बल्लेबाज कहते हैं। राहुल के साथ भी ऐसा ही हुआ। भारत को उनकी जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब ऑफ स्पिनर की गेंद पर उन्होंने खराब शॉट खेल अपना विकेट खो दिया।’

रविचंद्रन अश्विन ने खेली भारतीय टीम की ओर से महत्वपूर्ण नाबाद शतकीय पारी

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 56 रन बनाए। उनकी यह पारी इसलिए महत्वपूर्ण रही क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा 6 रन, शुभमन गिल 0 और विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हो गए थे। ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली थी। तमाम लोगों को केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

हालांकि मेजबान की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102* रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा 86* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 195* रन जोड़ दिए हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...