Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: चेपॉक में अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली के बल्ले से निकला इतना जोरदार शॉट की दीवार का हिस्सा टूटा

IND vs BAN: चेपॉक में अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली के बल्ले से निकला इतना जोरदार शॉट की दीवार का हिस्सा टूटा

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से खेलना है। भारतीय टीम नजमुल शांतो की टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए एक सप्ताह पहले से कड़ी मेहनत कर रही है। दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम चेन्नई पहुंच चुकी है। इस बीच रविवार को विराट कोहली (Virat Kohli) ने अभ्यास के दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दीवार का एक हिस्सा तोड़ दिया।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले टीम के अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) का एक शॉट ड्रेसिंग रूम के पास की दीवार से टकराया और उसमें गेंद के आकार का एक बड़ा छेद हो गया। इस घटना को जियो सिनेमा ने कवर किया, जो चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान मौजूद था।

स्क्रीनशॉट: जियो सिनेमा

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में दी मात

बता दें कि भारत दौरे पर आई बांग्लादेश टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक सीरीज जीत के लिए अंतरिम सरकार ने 3.20 करोड़ बांग्लादेशी टका के नगद इनाम की भी घोषणा की है।

बांग्लादेश ने भारत में अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। हालांकि, वे अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे। टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में हैं और वे मुश्किल समय में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

दूसरी तरफ, भारतीय टीम ने साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हैदराबाद में पहला टेस्ट हारने के बाद बेन स्टोक्स की इंग्लैंड को 4-1 से हराया था। फिलहाल टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले अपना दबदबा बनाकर रखना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...