Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेल चुके हैं”- तेजस्वी यादव का बयान हुआ वायरल

“विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेल चुके हैं”- तेजस्वी यादव का बयान हुआ वायरल
Virat Kohli and Tejashwi Yadav (Photo Source: X)

भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व प्रधानमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने हाल ही में अपनी क्रिकेट जर्नी को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए जिससे सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। अभी वह बिहार विधानसभा में विपक्ष में बैठते हैं। तेजस्वी को अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी पढ़ाई को लेकर ट्रोल किया जाता है।

हाल ही में तेजस्वी यादव से पढाई और बाकी चीजों के बारे में सवाल किया गया। इसके जवाब में तेजस्वी ने अपने क्रिकेटर होने की बात को याद किया। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं। तेजस्वी यादव ने बताया कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी उनके साथ खेल चुके हैं।

विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले- तेजस्वी यादव

जी मीडिया के साथ इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘मैं एक क्रिकेटर था और कोई भी इस बारे में बात नहीं करता। विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले – क्या किसी ने कभी इस बारे में बात की? वे ऐसा क्यों नहीं करते? एक पेशेवर के रूप में मैंने अच्छा क्रिकेट खेला। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे बैचमेट हैं। मुझे छोड़ना पड़ा क्योंकि मेरे दोनों लिगामेंट फ्रैक्चर हो गए थे।’

आखिर कब तेजस्वी यादव की कप्तानी में खेले थे विराट कोहली?

विराट कोहली दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। तेजस्वी ने भी अपने एज ग्रुप क्रिकेट दिल्ली के लिए ही खेला है। वहीं विराट कोहली ने उनकी कप्तानी में खेला था। 2013 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद तेजस्वी राजनीति में उतर गए। क्रिकेट खेलने के दौरान ही उन्होंने 2010 में अपनी पार्टी आरजेडी के लिए प्रचार शुरू कर दिया था। 2015 में वह चुनाव जीते और बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद भी मिला।

IPL में इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं तेजस्वी यादव

34 साल के तेजस्वी यादव के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 1 फर्स्ट क्लास मैच के साथ-साथ दो लिस्ट ए और चार टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने झारखंड के लिए 2009 में उन्होंने डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 20 रन हैं वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 14 रन बनाए हैं। वहीं टी20 की एक पारी में तेजस्वी ने 3 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो उन्हें एक सफलता मिली। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) का हिस्सा रह चुके हैं।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...